Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

कोरोना से जंग हार गई सिंगर अरिजीत सिंह की मां, अस्पताल मे तोड़ा दम

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का अस्पताल में निधन हो गया हैं।

Singer Arijit Singh mother passes away due to coronavirus in kolkata
X

कोरोना से जंग हार गई सिंगर अरिजीत सिंह की मां, अस्पताल मे तोड़ा दम

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह(Arijit Singh) की मां का कोरोना के चलते निधन हो गया है। कोरोना(Corona Virus) संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में वह बेहद गंभीर हालात में पिछले कुछ समय से ECMO पर थी। गुरूवार सुबह 11 बजे अरिजीत की मां की तबियत ज्यादा खराब होने लगी जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुवार को ही उनके पार्थिव शरीर को उनके घर मुर्शिदाबाद के जियागंज में ले जाया गया है।

6 मई को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने सिंगर की मां के लिए ब्लड डोनर की मांग की थी। जिसके बाद सिंगर की मां के बिमार होने की खबर सामने आयी थी। स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि अरिजीत सिंह की मां मां कोलकाता के AMRI, ढाकुरिया अस्‍पताल में भर्ती हैं और उनके लिए ब्लड डोनर पुरुष ही चाहिए। सिंगर की मां के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।

अरिजीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकें 'आशिकी 2' में गाए हुए गाने तुम ही हो ने उन्हें रातो रात स्टार बना दिया था। 'कबीरा', 'सुनो न संगमरमर', 'मस्त मगन', और 'समझांवा' जैसे सुपरहिट गाने देने वाले अरिजीत सिंह को आज बच्चा बच्चा जानता है।

और पढ़ें
Next Story