Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रणवीर की ''सिंबा'' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़, क्या ''जीरो'' को देगी पटखनी?

रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म ''सिंबा'' देखभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सिंबा को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

रणवीर की सिंबा पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़, क्या जीरो को देगी पटखनी?
X

Simmba Box Office Collection

रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'सिंबा' देखभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सिंबा को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। सिंबा को दर्शकों से अच्चा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर सिंह की सिंबा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सिंबा रिव्यू : रणवीर की अग्नि परीक्षा

सिंबा को लेकर फिल्म क्रिटिक्स के अनुमान आने शुरु हो गए हैं। कहा जा रहा है कि सिंबा पहले दिन 18-20 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। सिंबा तेलुगू फिल्म 'टेम्पर' का रीमेक है। टेम्पर को लोगों ने काफी पसंद किया था। वह काफी सुपरहिट रही थी।

सिंबा में रणवीर सिंह के साथ अजय देवगन भी कई सीन्स में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में अजय देवगन ही रणवीर सिंह का अनोखे अंदाज में परिचय कराते हैं। जिसके बाद रणवीर सिंह की एंट्री होती है। सिंबा में रणवीर सिंह एक करप्ट पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि सिंबा को देशभर में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सिंबा में रणवीर सिंह की अग्निपरीक्षा होगी। सिंबा में रणवीर के साथ सारा अली खान लीड में हैं। सिंबा को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है जबकि इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

बता दें कि पिछले हफ्ते शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई थी लेकिन उसने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया। अब सिंबा के रिलीज होने से क्या जीरो की कमाई पर कोई असर पड़ेगा। ये तो बॉक्स ऑपिस रिपोर्ट ही बताएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story