Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

UTV से इंटर्न करने वाले ये प्रोड्यूसर हैं इतने अरब के मालिक, दो पत्नियों से ले चुके हैं तलाक, जानें फिल्मी सफर

टीवी इंडस्ट्री और फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर का जन्म 2 अगस्त 1974 को एक फिल्मी घराने में हुआ।

UTV से इंटर्न करने वाले ये प्रोड्यूसर हैं इतने अरब के मालिक, दो पत्नियों से ले चुके हैं तलाक, जानें फिल्मी सफर
X

टीवी इंडस्ट्री और फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर का जन्म 2 अगस्त 1974 को एक फिल्मी घराने में हुआ।

इसे भी पढ़ेः 'दंगल गर्ल्स' ने 'दिलबर' पर डांस कर मचाया कहर, नोरा फतेही को छोड़ा पीछे, वीडियो हुआ वायरल

सिद्धार्थ रॉय कपूर की मां सेलोम रॉय कपूर एक जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं। साथ ही वह मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। सिद्धार्थ ने अपनी पढ़ाई जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से की है।

सिद्धार्थ ने पहली शादी आरती बजाज से की। दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। आरती फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं। लेकिन जल्द ही दोनों के बीच यह रिश्ता टूट गया।

कहा जाता है कि आरती के रिश्ता टूटने का कारण जानी-मानी टीवी प्रोड्यूसर कविता थी। वह सिद्धार्थ कपूर की दूसरी पत्नी बनी। अपनी दूसरी पत्नी से भी तलाक लेने के बाद सिद्धार्थ ने अभिनेत्री विघा बालन से अपना रिश्ता जोड़ा।

इसे भी पढ़ेः इस फैशन डिजाइनर को डेट कर रहे हैं वरूण धवन, कृति सेनन की बर्थडे पार्टी में दोनों दिखे साथ

14 दिसंबर साल 2012 में सिद्धार्थ ने विघा बालन से शादी की। सिद्दार्थ ने विघा के साथ कई फिल्में बनाई हैं। जैसे 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'किस्मत कनेक्शन' आदि। दोनों को शादी से पहले कई मौकों पर साथ देखा गया है। एक वेबसाइट के अनुसार, सिद्धार्थ करीब 30 अरब के मालिक हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story