OMG: शिल्पा शिंदे के बाद नई ''भाबीजी'' भी छोड़ेंगी शो, जाने क्या है वजह
&टीवी के सबसे फेमस कॉमेडी शो भाबीजी घर पर है के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है।

&टीवी के सबसे फेमस कॉमेडी शो भाबीजी घर पर है के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। शिल्पा शिंदे के बाद शो की नई भाबीजी शुभांगी अत्रे जल्द ही शो को अलविदा कह सकती हैं।
अगर ऐसा होता है तो दर्शको को एक बार फिर से इस फेमस कॉंमेडी शो में नई भाबीजी देखने को मिल सकती है।
अंगूरी भाबी से बनेंगी नेता-
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक शों की नई अंगूरी भाबी यानि शुभांगी अत्रे ने शो को छोडने का फैसला कर लिया है। अगर आप ये सोच रहे कि इस बार भी शो के मेकर्स से झगडे की वजह से अंगूरी भाबी शो छोड़ रही है तो आप गलत हैं।
आपको बता दे कि इस शो को छोड़ने की वजह कुछ और है। दरअसल आपकी अंगूरी भाबी यानि शुभांगी अत्रे ने राजनीति में जाने का फैसला किया है।
यह भी पढेंः सनी लियोनी ने बताई प्यार करने की सही उम्र
चुनाव प्रचार के लिए आई थी यूपी-
हाल ही में वह उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने आई थी। जहां उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया था। सवाल के जवाब में सुभांगी ने कहा की वह राजनीति में आने को लेकर कन्फ्यूजड है।
तब से यह कयासों का दैर शुरू हो गया कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह राजनीति में जा सकती हैं।
यह भी पढेंः Video: सलमान और कैट ने किया सुपर धमाल, स्वैग से किया है सबका स्वागत
प्रमोशन का स्टंट-
आपको बता दें कि जल्द ही इस शो में चुनाव को लेकर एक एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। जिसमें अगूरी भाबी और अनीता भाबी लोगों से वोट मांगती दिखाई देंगी।
ऐसे में हो सकता कि ये खबर शो के प्रमोशन के लिए एक स्टंट हो। बहरहाल अगर शुभांगी इस शो को छोड़ देती हैं तो उनके फैंस काफी निराश हो जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App