संस्कारी अंगूरी भाभी का ये कातिलाना अंदाज देख उड़ जाएंगे आपके होश, विदेश में मना रही हैं छुट्टियां
सही पकड़े हैं जुमले के नाम से मशहूर शुभांगी अत्रे उर्फ अंगूरी भाभी अपने नए अवतार में वापस आ गई हैं। शुभांगी अत्रे ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमे उनका हॉट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

'सही पकड़े हैं' जुमले के नाम से मशहूर शुभांगी अत्रे उर्फ अंगूरी भाभी अपने नए अवतार में वापस आ गई हैं। शुभांगी अत्रे ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमे उनका हॉट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
दरअसल, इन फोटोज मं शुभांगी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। शुभांगी इन दिनों अपनी छुट्टियां मनाने थाइलैंड गई हैं। जहां से वह लोगों को अपने इस अंदाज से रूबरू करा रही हैं।
A post shared by Shubhangi R N Atre (@realshubhangiatre) on
'एंड टीवी' पर प्रसारित होने वाले शो 'भाभीजी घर पर हैं' में शुभांगी अत्रे अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही हैं। लेकिन शूटिंग के समय उनका शेड्यूल काफी बिजी रहता है।
जिस कारण वह अपने लिए कम ही समय निकाल पाती हैं। इसी कारण अपने बिजी शेड्यूल से दूर शुभांगी थाइलैंड में मोज-मस्ती करती नजर आ रही हैं।
शुभांगी अत्रे द्वारा शेयर की गई फोटोज में वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। अपने छुट्टियों के दौरान उन्होंने अपना अंगूरी स्टाइल भी छोड़ दिया है।
वह साड़ी में नही बल्कि एक छोटी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। शुभांगी के इस नए लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग उनकी फोटोज पर कमेंट कर नही थक रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में शुभांगी अत्रे की वेडिंग एनिवर्सरी बीती है। इस मौके पर उनके पति पीयूष ने एक फोटो शेयर की थी। शुभांगी अत्रे 'कस्तूरी' और 'चिड़ियाघर' जैसे सीरियल्स में अपनी भूमिका दे चुकी हैं।
अब उनका शो 'भाभीजी घर पर हैं' लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं। दर्शकों को शुभांगी अत्रे का बोड़म किरदार काफी पसंद आ रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App