''अंगूरी भाभी'' का शो के डायरेक्टर पर आरोप- सेक्सी कहते हैं और छूते हैं
शिल्पा शिंदे ने निर्माता संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 25 March 2017 12:00 AM GMT
मुंबई. इस समय टीवी का सबसे हॉट शो 'भाभी जी घर पर हैं' दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो बन गया है। इस कॉमेटी शो में पहले भी एक विवाद हो चुका हैं। इस समय फिर से यह विवादों में आ गया हैं। शो के डायरेक्टर पर यौन उत्पीड़ने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शो में पहले अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आने वाली शिल्पा शिंदे ने शो के डायरेक्टर पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
एंड टीवी चैनल पर आने वाले टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने वाली पुरानी भाभी जी यानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर से चर्चा में हैं। शिल्पा शिंदे ने शो के डायरेक्टर बेनिफर के पति संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिल्पा ने कई चौंकाने वाली बातें भी कही हैं.....
Mumbai: Shilpa Shinde files FIR in Waliv against Bhabhi Ji Ghar Par Hai's producer Sanjay Kohli, accusing him of sexual harassment(file pic) pic.twitter.com/R8TWtzJ8jM
— ANI (@ANI_news) March 24, 2017
पुरानी भाभी जी ने मुंबई के वालिव पुलिस स्टेशन में संजय कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शिल्पा शिंदे ने पुलिस में दिए शिकायत पत्र में कहा है कि शूटिंग के सेट पर संजय कोहली वे आकर उनसे छेड़छाड करते थे। उनके शरीर पर हाथ लगाते थे और समझौता करने के लिए बोलते थे। उन्होंने कहा कि अगर वो समझौता नहीं करेंगी तो उनका कॅरियर बर्बाद कर देंगे।
शिल्पा शिंदे ने आगे कहा कि निर्माता संजय कोहली कहते थे कि, 'तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो, तुम बहुत सेक्सी हो, तुम बहुत हॉट हो।'
गौरतलब है कि शिल्पा शिंदे पर बेनिफर ने बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के लिए 12 करोड़ रुपये का दावा किया था। बेनिफर की अपील पर मुंबई में सिनेमा और टीवी कलाकारों के संगठन सिनेटा ने शिल्पा के काम करने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है। इस मामले पर बेनिफर और संजय ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story