Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गणपति बप्पा के बाद माता वैष्णों देवी की शरण में शिल्पा शेट्टी, बोली- बहुत दिनों बाद आया बुलावा

गणपति महोत्सव की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने घर गणपति लेकर के आईं थी। एक्ट्रेस ने पूरी श्रद्धा के साथ अगले दिन गणपति विसर्जन किया। तो अब खबरें आ रही हैं कि 'हंगामा 2' एक्ट्रेस माता वैष्णों देवी की शरण में गयी हैं।

गणपति बप्पा के बाद माता वैष्णों देवी की शरण में शिल्पा शेट्टी, बोली- बहुत दिनों बाद आया बुलावा
X

गणपति महोत्सव की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने घर गणपति लेकर के आईं थी। एक्ट्रेस ने पूरी श्रद्धा के साथ अगले दिन गणपति विसर्जन किया। तो अब खबरें आ रही हैं कि 'हंगामा 2' (Hungama 2) एक्ट्रेस माता वैष्णों देवी (Mata Vaishno Devi) की शरण में गयी हैं। बुधवार को एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह अपनी बहन जैसी फ्रेंड अकांक्षा के साथ नज़र आयीं थी। इसके बाद खबर आयी कि एक्ट्रेस ने बुधवार शाम साढ़े 5 बजे माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए चढ़ाई शुरु कर दी।

शिल्पा के वैष्णों देवी पहुंचने की खबरें मेन स्ट्रीम मीडिया तक तब पहुंची जब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की घोड़े पर चढ़ी हुई फोटो वायरल होनें लगी। फोटो में शिल्पा शेट्टी को मास्क लगाये हुए पुलिस सुरक्षा के घेरे में देखा जा सकता है। दरअसल शिल्पा को माता के दरबार तक हेलीकॉप्टर से पहुंचना था, लेकिन त्रिकुटा पर्वत के आसपास मौसम खराब होनें के कारण हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित हो गयी। इसके कारण शिल्पा को सभी श्रद्धालुओं के साथ घोड़े पर सवार होकर के भवन के लिए निकलना पड़ा। इस दौरान एक मीडिया से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वे माता वैष्णों देवी की भक्त है और समय मिलते ही दरबार पहुंच जाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि इस बार बहुत दिनों बाद बुलावा आया है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी शुक्रवार को भवन से कटरा के लिए निकलेंगी और वहां पहुंच कर वह जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगी। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों जेल में हैं। राज पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अश्लील फिल्मों का निर्माण करने के साथ- साथ उन्होंने इसकी सेल भी की है। ऐसा लग रहा है कि शिल्पा को इन मुसीबत के दिनों में भगवान याद आ गए हैं, जिसके कारण वह पहले अपने विघ्नों का हरण करने के लिए विघ्नहर्ता को अपने घर लेकर के आयी फिर माता के दरबार में अपनी प्रार्थना लेकर के पहुंच गयी हैं।

और पढ़ें
Next Story