Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बेटे वियान के बर्थ डे पर शिल्पा शेट्टी ने दिया अनोखा गिफ्ट, परिवार में आया एक नन्हा मेहमान

आज यानी 21 मई को शिल्पा शेट्टी पहली बार मां बनी थी।आज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के बड़े बेटे वियान का 9वां जन्मदिन हैं। शिल्पा ने बेटे वियान के जन्मदिन पर उसको एक अनोखा गिफ्ट दिया है।

Shilpa Shetty gives a surprise gift to her son Viaan, brings home a new member
X

बेटे वियान के बर्थ डे पर शिल्पा शेट्टी ने दिया अनोखा गिफ्ट, घर आया एक नन्हा मेहमान

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा(Shilpa Shetty Kundra) के दो बच्चे हैं वियान(Viaan) और समीक्षा(Sameeksha)। आज यानी 21 मई को शिल्पा शेट्टी पहली बार मां बनी थी। शिल्पा के लिए यह दिन किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं हैं। आज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के बड़े बेटे वियान का 9वां जन्मदिन हैं। शिल्पा ने बेटे वियान के जन्मदिन पर उसको एक अनोखा गिफ्ट दिया है।

थोड़ी देर पहले ही शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति के साथ बेटे के लिए एक सरप्राइज लेकर के आयीं हैं। दरअसल अपने बेटे के जन्मदिन पर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा दोनो एक बेहद खास तोहफा दिया है। इस वीडियो में राज अपने बेटे से कहते हैं कि पहले अपनी आंखें बंद करो जैसे ही वियान अपनी आंखें बंद करते हैं। शिल्पा उनके हाथों में एक नया पेट पकड़ा देती है। शिल्पा ने अपने बेटे को एक बहुत ही प्यारा क्यूट सा पेट डॉग गिफ्ट किया है। इस पेट का नाम उन्होंने ट्रफल रखा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन मे एक्ट्रेस लिखती है, "वियान कई दिनों से हमसे एक नए पेट मांग रहा था, लेकिन हमने उससे कहा था कि जब वो 10 साल का हो जाएगा तब हम उसे नया पेट देंगे। लेकिन उसने इस पेट को एक साल पहले ही पा लिया।" आपको बता दें कि कुछ समय पहले शिल्पा का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसमें एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा, दोनो बच्चे और सास-ससुर के साथ घर के दो स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित थे। एक्ट्रेस ने सभी फैमिली मैंबर के स्वस्थ होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी।

और पढ़ें
Next Story