Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शम्मी कपूर ने पत्नी गीता बाली की मांग में नहीं भरा था सिंदूर, जानें भारत के ‘कंप्यूटर मैन’ के लाइफ सीक्रेट्स

बॉलीवुड के श्रेष्ठ अभिनेता शम्मी कपूर की आज 7वीं पुण्यतिथि है। शम्मी कपूर का नाम शमशेर राज कपूर था। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम शम्मी कपूर रखवा लिया।

शम्मी कपूर ने पत्नी गीता बाली की मांग में नहीं भरा था सिंदूर, जानें भारत के ‘कंप्यूटर मैन’ के लाइफ सीक्रेट्स
X

बॉलीवुड के श्रेष्ठ अभिनेता शम्मी कपूर की आज 7वीं पुण्यतिथि है। शम्मी कपूर का नाम शमशेर राज कपूर था। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम शम्मी कपूर रखवा लिया।

आप में से कम ही लोग जानते होंगे कि शम्मी कपूर एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक डांसर भी थे। शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

लेकिन शम्मी कपूर की लव-लाइफ भी कठिनाइयों से भरी पड़ी थी। उनकी जिंदगी की राह आसान नहीं रही। शम्मी कपूर ने 1955 में अभिनेत्री गीता बाली से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है।

लेकिन गीता बाली की जल्द ही डेथ हो गई। जिसके बाद वह काफी टूट गए और उन्होंने शराब पीना शुरु कर दिया। लेकिन जल्द ही उन्होंने नीला देवी से शादी की। लेकिन इसके लिए शम्मी कपूर ने नीला देवी के सामने कई शर्ते रखी।

शम्मी कपूर ने 1969 में नीला देवी से शादी की। शम्मी और नीला दोनों के एक भी बच्चे नहीं हैं। नीला देवी कभी मां नहीं बन पाई। बता दें कि एक शूटिंग के दौरान शम्मी कपूर के पैर में चोट आ गई थी।

जिसके बाद उन्होंने फिल्में करना कम कर दिया। लेकिन शम्मी आखिरी बार अपने पोते रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रॉकस्टार' में दिखे थे। फिल्म में उन्होंने सीनियर क्लासिकल आर्टिस्ट का रोल प्ले किया था।

शम्मी ने 1988 में कंप्यूटर के बारे में जाना। शम्मी उन लोगों में शुमार थे जिन्होंने इंटरने का इस्तेमाल किया था। वे भारत में इंटरनेट यूज करने वाले लोगों में से थे।अचानक से शम्मी कपूर की डेथ 14 अगस्त 2011 को हो गई। जिसने पूरे बॉलीवुड जगत में सन्नाटा ला दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story