शाहरूख खान की बेटी सुहाना का वीडियो हुआ लीक, दोस्त के साथ कुछ इस तरह आईं नजर
शाहरूख खान बेटी सुहाना खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल सुहाना खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल शाहरूख खान की बेटी सुहाना की गिनती बी-टाउन के उन स्टार किड्स में होती हैं जो अक्सर अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट करते हुए नजर आते हैं।
वीडियो हुआ वायरल-
बॉलीवुड की हॉट डीवा सुहाना खान का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट परल सनसनी मचा रहा हैं। चाहे पर्सनल पार्टी हो या फिर पब्लिक प्लेस मीडिया की लाइमलाइट में आना सुहाना की आदतों में शुमार हो चुका है।
दरअसल ये वीडियो सुहाना के लंदन स्कूल की क्लासरूम का है,जिसमें वे अपने एक फ्रेंड के साथ नजर आ रही है। वीडियो में पहले वो अपने बालों को झटकती है और फिर हंसती हुई दिखाई देती हैं। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुहाना का ऐसा कोई वीडियो लीक हुआ है।
यह भी पढ़ेंः अक्षय की ‘पैडमैन’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी दीपिका की ‘पद्मावत’
लड़के के साथ आ रही हैं नजर-
लीक हुए इस वीडियो में सुहाना एक लड़के के साथ नजर आ रही हैं। सुहाना इस वीडियो में किसी अनजान लड़के के साथ मीडिया के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव-
सुहाना, सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले जब क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में बॉलीवुड स्टार जहां देश से बाहर छुट्टियां मना रहे थे।
वहीं सुहाना दिल्ली में किसी रिलेटिव की शादी अटेंड करती नजर आईं थीं। शादी के फंक्शन में सुहाना का देसी अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App