शाहिद कपूर बने बच्ची के पिता
शाहिद कपूर ने मीरा से जुलाई 2015 में शादी की थी।

X
मुंबई. बॉलिवुड ऐक्टर शाहिद कपूर एक बच्ची के पिता बन गए हैं। शुक्रवार शाम उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का जन्म नॉर्मल डिलिवरी से हुआ।
बच्ची का वजन 2.8 किलो है। मां-बच्ची दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। शाहिद ने अपने ट्विटर हैंडल पर सबको शुक्रिया अदा करते हुए यह खुशखबरी साझा की है।
शुक्रवार शाम को ही मीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद शाहिद पूरे वक्त अस्पताल में पत्नि मीरा के साथ रहे। इसके पहले भी एक-दो बार मीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाहिद और मीरा की शादी जुलाई 2015 में हुई थी।
पिछले काफी दिनों से शाहिद मीरा का काफी ख्याल रख रहे थे। वह इंस्टाग्राम पर साथ में फोटो भी शेयर करते रहते थे। हाल ही में शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पत्नी मीरा की सेल्फी शेयर की है, जिसमें मीरा का बेबी बंप एक दम साफ दिख रहा है।
दोनों का सामना राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आश्रम में हुआ था। वहीं पर दोनों के ये परिवार एक-दूसरे के करीब आए। मीरा को देखते ही शाहिद ने ये फैसला कर लिया था कि ये वही लड़की है जो शाहिद की बीवी बनेगी, अब दोनों बच्ची के मां-बाप बन गए हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story