''सीक्रेट सुपरस्टार'': पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
आमिर खान की फिल्म ''सीक्रेट सुपरस्टार'' दिवाली पर रिलीज हुई।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' दिवाली पर रिलीज हो गई है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक बच्ची के सपनों की कहानी पर बेस्ड (आधारित) है।
आमिर खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की रिलीज से पहले ही इसकी कमाई के अनुमान लगाए जा रहे थे उसपर ये फिल्म एक दम खरी उतरी है।
बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक ओपनिंग करने वाली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने पहले दिन 4.80 करोड़ रुपए कमाए हैं। आमिर खान ने फिल्म के लिए जबरदस्त प्रमोशन किया था और फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था।
#SecretSuperstar Thu ₹ 4.80 cr. India biz... Biz should grow today [Fri].
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 20, 2017
इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: आमिर खान ने रिलीज से पहले ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के खोले सीक्रेट्स
आमिर खान की इस बेहतरीन फिल्म को भारत में 1750 स्क्रीन पर दिखाया गया, जबकि पूरी दुनिया में इस फिल्म को 2840 स्क्रीन्स पर दिखाया गया।
ऐसी है सीक्रेट सुपरस्टार की कहानी
यह फिल्म एक लड़की पर बेस्ड है, जो संगीत की दुनिया में अपने सपनों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करती है। लेकिन उस लड़की के पिता उसे इस फिल्ड में आने से रोकते हैं।
काफी अड़चनों के बाद भी लड़की हार नहीं मानती और इंटरनेट के सीक्रेट फॉर्मूले से दुनिया में अपने नाम कमा लेती है। फिल्म में इंसिया नाम की लड़की का रोल ज़ायरा वसीम ने निभाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App