Who is Sapna Gill: भोजपुरी स्टार निकली सपना गिल, सेल्फी लेने के चक्कर में हुईं गिरफ्तार
पृथ्वी शॉ के साथ कहासुनी करने वाली लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में है। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद पता चला कि यह लड़की खुद एक भोजपुरी स्टार है। इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल
Bhojpuri Actress Sapna Gill: सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ का वायरल हो रहा वीडियो तो आपने भी जरूर देखा होगा। इसमें देखा जा सकता है कि क्रिकेटर की कहासुनी एक लड़की के साथ हो रही है। जब तक शायद ही कोई जानता हो कि यह लड़की खुद एक भोजपुरी स्टार है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। पुलिस के पास पूरा मामला पहुंचा तो मालूम चला कि सपना गिल कोई आम लड़की नहीं है। इंस्टाग्राम से लेकर तमाम प्लेटफॉर्म पर उनकी वीडियो की खूब चर्चाएं चलती हैं। हालांकि, सपना उतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं है, जितने prithvi shaw है।
सपना गिल हैं भोजपुरी एक्ट्रेस
भोजपुरी सिनेमा में काम करने वाली sapna gill का विवादित वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन हम यहां बात उनकी उन वीडियो की कर रहे हैं, जिनकी बदोलत वह लोगों का ध्यान खींच लेती है। चंडीगढ़ में जन्मी सपना इन दिनों मुश्किलों से जरूर गुजर रही है, लेकिन असल जिंदगी में सपना एक बिंदास गर्ल है। इंस्टाग्राम पर वो अपने फॉलोअर्स का मनोरंज अपनी लेटेस्ट रील्स शेयर के जरिए करती है। फैंस भी उनके एक्सप्रेशन और डांस की काफी ज्यादा तारीफ कमेंट के करते रहते हैं। सपना के इंस्टा अकाउंट को ध्यान से देखने के बाद पता चला कि टोनी कक्कड़ के गाने पर उनकी रील को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।
अली गोनी के साथ भी दिखा सपना का वीडियो
सपना गिल की एक वीडियो टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम अली गोनी के साथ भी देखने को मिली। इसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को जबरदस्त डांस मूव्स करते भी देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, सपना के डांस मूव्स की भी पोस्ट के कमेंट में यूजर्स ने तारीफ की थी। अभिनेत्री अपनी इसी तरह की मजेदार वीडियो के चलते सुर्खियों का हिस्सा रहती थीं। लेकिन, अब वे विवादों में घिरी हुई हैं। दरअसल, हुआ यूं कि एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने पहुंची थीं। इसी दौरान वहां पर पृथ्वी शॉ भी अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे। एक्ट्रेस ने पृथ्वी से उनके साथ एक सेल्फी लेने की लिए कहा। हालांकि, उन्होंने साफ मना कर दिया। काफी समय तक सपना और उनके दोस्तों ने सेल्फी की डिमांड की।
गौरतलब है कि कई बार इनकार करने के बाद भी सपना और उनके दोस्त पृथ्वी के साथ फोटो और वीडियो लेने लगे। इसके बाद से ही उनके बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई। फिर क्रिकेटर के दोस्तों ने एक्ट्रेस की शिकायत पुलिस में कर दी और सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया गया।