Bigg Boss 11: वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सपना चौधरी ने खोला ये बड़ा राज, देखें Video
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने शो में अपनी वाइल्ड एंट्री को लेकर बडा राज खोला है।

टेलीविजन के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस से पिछले हफ्ते घर से बेघर हो चुकी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने शो में अपनी वाइल्ड एंट्री को लेकर बडा राज खोला है।
घर से बाहर आने के बाद सपना चौधरी फेसबुक लाइव के जरिए अपने फैंस से जुड़ी। फेसबुक लाइव पर आई सपना चौधरी ने अपने सभी प्रशंसको का शुक्रिया अदा किया।
सपना ने कहा कि लगातार सात हफ्तों से नामिनेट होने के बाद भी आप सभी ने हर बार मुझे बचाया इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं।
सपना ने कहा कि एक ऐसा सपोर्ट है जिसके लिए मैं केवल अपने फैस का शुक्रिया अदा कर सकती हूं। इस सपोर्ट के बदले में मै उन्हें कुछ लौटा नहीं सकती।
जब सपना फेसबुक लाइव कर रही थी तो उसी दौरान उनके एक फैंस ने सपना से शों में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सवाल किया।
जिसके जवाब में सपना ने कहा कि अभी उन्हें बिग बॉस की तरफ से ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं मिला है। अगर उन्हें ऐसा कोइ प्रस्ताव मिलता है तो वहा अपने फैंस को जरूर बताएंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App