Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भाजपा के पाले में ''सपना'', मनोज तिवारी की धुन पर कर गई कुछ ऐसा, जमकर हुए ट्रोल

सपना चौधरी आज यह नाम हर किसी की जुबान पर सर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन इस बार सपना चौधरी ने लोगों पर नहीं बल्कि एक पार्टी के नेता पर डांस के जलवे बिखेरे हैं।

भाजपा के पाले में सपना, मनोज तिवारी की धुन पर कर गई कुछ ऐसा, जमकर हुए ट्रोल
X

सपना चौधरी आज यह नाम हर किसी की जुबान पर सर चढ़कर बोल रहा है। बोले भी क्यों ना, सपना ने अपने कातिलाना डांस और अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन इस बार सपना चौधरी ने लोगों को नहीं बल्कि एक पार्टी के नेता पर डांस के जलवे बिखेरे हैं।

बता दें कि एक डांस शो में हिस्सा लेने पहुंची सपना के साथ भाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी, दलेर मेहंदी और मीका सिंह शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने भोजपुरी सॉन्ग 'जिया हो बिहार के लाला' गाया तो सपना अपने को डांस करने से रोक नहीं पाई।

अपने वीडियो को लेकर मनोज तिवारी ट्रोल हुए। एक ने कहा कि एक समय ऐसा था जब दिल्ली में भाजपा को मदन लाल खुराना और साहिब सिंह वर्मा जैसे लोगों ने अहम स्थान दिलाया था। लेकिन ऐसा लगता है कि मनोज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी टीप ऑर्केस्ट्रा तक सिमित रह गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story