Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Sanju Box Office Collection Day 3: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणबीर की ''संजू'', जानिए कितनी हुई कमाई

देश भर के सिनेमाघरों में फिल्म ''संजू'' रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के साथ ही फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है।

Sanju Box Office Collection Day 3: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणबीर की संजू, जानिए कितनी हुई कमाई
X

देश भर के सिनेमाघरों में फिल्म 'संजू' रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के साथ ही फिल्म ब्लॉक बस्टर हो गई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है।

यदि हम फिल्म के तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रविवार को 39 करोड़ की कमाई की। संजू ने पहले दिन 34.75 करोड़ और दूसरे दिन 38.60 करोड़ का बिजनेस किया।

इसे भी पढ़ेः Sanju Review: सजंय दत्त के जीवन से जुड़े कई राज को उजागर करती है 'संजू', जाने क्या बोले फिल्म क्रिटिक्स

अपने तीन दिन की धाकड़ कमाई के साथ 'संजू' बॉक्स ऑफिस के 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने तीन दिन में 112.75 करोड़ की कमाई कर ली है।

संजू को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। लोग संजू को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म क्रिटिक्स ने 'संजू' मूवी की काफी सराहना भी की है।

फिल्म संजू में संजय दत्त के जीवन को काफी करीब से दिखाया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर, सोनम कपूर, परेश रावल, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा आदि लीड रोल में हैं। रणबीर कपूर संजू में संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story