Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सोशल मीडिया से स्टार बने संजीव श्रीवास्तव की बॉलीवुड में होगी एंट्री, इस अभिनेता के साथ करेंगे काम

सोशल मीडिया से लोगों का मन बहलाने वाले संजीव श्रीवास्तव की जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री होगी। संजीव श्रीवास्तव ने अभिनेता गोविंदा के गाने ''आप के आ जाने से'' गाने पर जबरदस्त डांस किया था।

सोशल मीडिया से स्टार बने संजीव श्रीवास्तव की बॉलीवुड में होगी एंट्री, इस अभिनेता के साथ करेंगे काम
X

सोशल मीडिया से लोगों का मन बहलाने वाले संजीव श्रीवास्तव की जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री होगी। संजीव मध्यप्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं।

दरअसल, संजीव श्रीवास्तव ने अभिनेता गोविंदा के गाने 'आप के आ जाने से' गाने पर जबरदस्त डांस किया था। जिसको लेकर वह काफी चर्चित हुए।

लेकिन उसी डांस ने उनकी किस्मत का ताला खोल दिया है। संजीव को एक ऐड पिल्म के लिए साइन किया गया है। वह सुनील शेट्टी के साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं।

इसके लिए बकायदा सुनील शेट्टी ने उन्हें मुंबई बुलाया था। जहां पर संजीव सुनील शेट्टी से मिलें। इस लंबी बातचीत ने संजीव की किस्मत बदल दी है। खबरों के मुताबिक, संजीव बजाज इंश्योरेंस कंपनी में ऐड करते हुए नजर आएंगे।

साथ ही संजीव सुनील शेट्टी की कंपनी 'F the Couch' में भी ऐड करेंगे। खबरें ये भी आ रही हैं कि संजीव श्रीवास्तव ने 'हेराफेरी-3' के लिए भी ऑडिशंन्स दिए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story