रेस 3 का नया गाना हुआ रिलीज, सलमान खान की दबंगई का डोज है ''अल्ला दुहाई है''
सलमान खान की नई फिल्म का गाना अल्ला दुहाई है रिलीज हो चुका है। इस गाने में जैकलीन और डेजी शाह अपने स्टाइल से जलवे बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।

सलमान खान की नई फिल्म का गाना 'अल्ला दुहाई है' रीलीज हो चुका है। यह गाना पहले भी दूसरी फिल्म में गाया जा चुका है लेकिन इस बार इस गाने में सलमान ने दबंग स्टाइल अपनाया है जिसने गाने को ओर खूबसूरत बना दिया है।
इस गाने में जैकलीन और डेजी शाह अपने स्टाइल से जलवे बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।
इस गाने के लोगों के बीच आने से पहले सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट से अल्ला दुहाई है का 22 सैकेंड का टीजर रिलीज किया था। टीजर और गाने में काफी मेलजोल नजर आ रहा है। सलमान संग डेजी शाह अपने डांस से फ्लोर पर आ लगा रहे हैं।
'अल्ला दुहाई है' गाने को कल रिलीज किया गया है और अभी तक गाने को 9 लाख लोगों द्वारा देखा चुका है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकंमिग सॉन्ग के लिए दर्शक कितने बेताब थे।
आपको बता दें कि फिल्म 'रेस' 3 में सलमान खान, जैकलीन फर्नींडीस, डेजी शाह, बॉबी देओल और अनिल कपूर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 15 जून यानी कि ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म रेस 3 के अभी तक दो गाने 'हीरिए' और 'सेल्फिश' दर्शकों के बीच आएं हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App