Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Salman Khan Net Worth : सलमान खान की कमाई, खुद नहीं जानते ''बजरंगी भाई''

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों करियर के सातवें आसमान पर हैं। कमाई के मामले में भी सलमान को फोर्ब्स की सूची में पहला स्थान मिला है। जानते हैं सलमान खान का Net Worth।

Salman Khan Net Worth : सलमान खान की कमाई, खुद नहीं जानते बजरंगी भाई
X

Salman Khan Net Worth

फोर्ब्स ने इस साल भारत के 100 मशहूर सेलिब्रिटी की सूची जारी की है। इस सूची में सलमान खान, अक्षय कुमार, विराट कोहली, दीपिका पादुकोण आदि शीर्ष स्थान पर हैं। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को फोर्ब्स की सूची में शीर्ष स्थान पर रखा गया है। वहीं दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं।

फोर्ब्स 2018 में सलमान खान को प्रथम स्थान मिला है। मतलब कि वह साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता हैं। बता दें कि साल 2018 में सलमान खान ने फिल्मों, ऐडस और कई मशहूर ब्रांड के एम्बेसडर बन करोड़ों में कमाई की है। फोर्ब्स 2018 की रिपोर्ट में सलमान खान की कमाई $37.7 मिलियन है और 253.25 करोड़ है।

52 साल के सलमान खान को फोर्ब्स 2018 में प्रथम स्थान मिला है। वहीं दूसरा स्थान अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली को मिला है जिनकी कमाई 228.09 करोड़ है। तीसरे स्थान पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं जिनकी कुल कमाई 185 करोड़ आंकी गई है।

फिल्मों के अलावा सलमान ऐसे करते हैं कमाई

1. बॉलीवुड में लगातार मिल रही अपार सफलता के बाद सलमान खान कई ब्रांड 'थम्स-अ'प, 'रीवाइटल' आदि के लिए शूट करने लगे। जिसके लिए वह 1 दिन में ही करोड़ों कमा लेते हैं।

2. साथ ही फिल्मों और टीवी से होने वाली कमाई और सलमान कई मशहूर ब्रांड के Endorsement भी हैं। जिसके उन्हें करोड़ो में फीस मिलती है।

फोर्ब्स 2016-17 में सलमान की जगह

फोर्ब्स 2017 में सलमान खान की कमाई 232.83 करोड़ के आसपास थी।

फोर्ब्स 2016 में सलमान खान की कमाई 270.33 करोड़ के आसपास थी।

आगे की स्लाइड्स में जानिए सलमान खान के करोड़ों के दान के बारे में......

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story