VIDEO: रेस-3 की शुटिंग के लिए जोधपुर पहुंचे- सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज और बॉबी देओल
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस-3 का उनके फेंस को बड़ी बेसब्री इंतजार है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस-3 का उनके फेंस को बड़ी बेसब्री इंतजार है। सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, बॉबी देओल और फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा रेस-3 की शुटिंग के लिए राजस्थान के जोधपुर पहुंच गए हैं।
#WATCH: Salman Khan, Jacqueline Fernandez, Bobby Deol and Remo D'Souza arrive in Jodhpur to shoot for #Race3. #Rajasthan pic.twitter.com/SiyesyYjl9
— ANI (@ANI) May 11, 2018
बता दें कि गुरुवार को फिल्म रेस-3 का एक और पोस्टर रिलीज हो चुका है। सलमान खान ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर वीडियो 15 मई को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म रेस-3 के रिलीज होते ही बॉलीवुड दबंग सलमान खान अली अब्बास जफर की अगली फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारत में बॉलीवुड में वापसी करेंगी। सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा लगभग एक दशक बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App