सलीम-जावेद की दूसरी पीढ़ी ने मिलाया हाथ, जानिए सलमान और फरहान के अगले प्रोजेक्ट के बारे में
खबर है कि सलमान खान और फरहान अख्तर एक साथ एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। फरहान अख्तर, सलमान खान के घर गये थे और उन्होंने बहुत वक्त तक सलमान के साथ एक फिल्म को लेकर चर्चा की।

सलमान खान आजकल बहुत बिजी हैं। सलमान की दो बड़ी फिल्में भारत और दबंग 3 रिलीज के लिए तैयार हैं। अगले साल 2020 में सलमान की फिल्म 'इंशाल्लाह' रिलीज होगी। जबकि सलमान की 2 और फिल्में प्लस और किक 2 पाईपलाइन में हैं। खबर है कि सलमान खान और फरहान अख्तर एक साथ एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। फरहान अख्तर, सलमान खान के घर गये थे और उन्होंने बहुत वक्त सलमान के साथ एक फिल्म की चर्चा की।
हालाँकि ये निश्चित नही है कि फरहान फिल्म का निर्माण यां निर्देशन करेंगे यां फिर सलमान के साथ फिल्म में काम करेंगे। आपको बता दे कि फरहान 'डॉन 3' पर काम शुरू करने वाले थे, लेकिन यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पा रहा है। शाहरुख खान ने अभी इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी मंजूरी नहीं दी है। शाहरुख़ की पिछली फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और तभी से शाहरुख किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने मूड में नहीं हैं।
अगर ये खबर सच निकलती है तो दर्शक जल्द ही सलीम-जावेद की दूसरी पीढ़ी को एक साथ आते हुए देखेंगे। ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों दिग्गजों के बेटे दर्शकों के लिए क्या खास लेकर आते हैं। सलीम जावेद की जोड़ी ने बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन जैसे किरदार देकर बॉलीवुड में स्क्रिप्ट राइटिंग में क्रांति ला दी थी। दोनों ने बॉलीवुड को भ्रष्टाचार, संगठित अपराध और डकैत शैली की कई सुपरहिट फिल्में दी थी। जिनमें शोले (1975), देवर (1975), क्रांति (1981) जैसी फिल्में प्रमुख हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App