Video: पूर्णा पटेल की शादी में सलमान खान ने किया ऐसा डांस, तेजी से हो रहा है वायरल
पूर्व कैंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी बिजनेसमैन नमित सोनी से हुई है। शादी में राजनेताओं से लेकर क्रिकेटर और बॉलीवुड जगत ने भी शिरकत की।

हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी जाने माने बिजनेसमैन नमित सोनी से हुई है। इस शादी में राजनेताओं से लेकर क्रिकेटर और बॉलीवुड जगत ने भी शिरकत की।
बॉलीवुड से सलमान खान, शाहरूख खान, रितिक रोशन, सुभाष घई जैसे कई कलाकारों ने पूर्णा पटेल की शादी में शिरकत की। तो वहीं अभिनेत्रियों रेखा, कैटरीना कैफ, उर्वशी रौतेला आदि का तांता लग गया।
इसे भी पढ़ेः इस मशहूर सिंगर को डेट कर रहे हैं अरमान मलिक! जानें अरमान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें
लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सलमान खान 'दुल्हें की सालियों, हरे दुपट्टे वालियों' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
वहीं इसके साथ कई सितारों ने भी शादी में अपनी परफॉर्मेंस दी। जिसे भी लोगों ने काफी पसंद किया। क्रिकेटर धोनी की पत्नी साक्षी ने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' गाने पर डांस किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App