9 साल बाद फिर से ''Dus Ka Dum'' में दिखेंगे सलमान खान, इस पंजाबी सिंगर ने दी गाने में अपनी आवाज
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान दस का दम शो के साथ फिर से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर वापसी कर रहे हैं। सोनी टीवी पर ये शो 9 साल के बाद आ रहा है।

बॉलीवुड के सुल्तान 'दस का दम' शो के साथ फिर से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर वापसी कर रहे हैं। सोनी टीवी पर दबंग का यह शो 9 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से प्रसारित होगा। खबरों के मुताबिक शो मई के महीने से ही ऑन-एयर होने लगेगा।
शो के टाइटल ट्रैक के लिए मशहूर सिंगर मीका सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है। इस म्यूजिक वीडियो में समलान खान को उनके स्टाइल और फंकार में देखा जा सकेगा। हालांकि म्यूजिक वीडियो को जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। वीडियो में सलमान अपने अंदाज में गाने के साथ थिरकते हुए नजर आएंगे।
'दस का दम' के टाइटल ट्रैक पर गाने को लेकर मीका सिंह का कहना है कि "मै शो के टाइटल ट्रैक गाने को लेकर काफी खुश हूँ। दस का दम का पहला का गाना आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन फिर भी आज की युवा की पसंद को ध्यान में रखते हुए हमने गाने को अलग अंदाज में गाया है"।
मीका आगे कहते हैं कि हमने गाने के असली अंदाज को बनाए रखा है, बस गाने में नया ट्विस्ट और जोश भर दिया है। वैसे मीका सिंह अपनी जोशीली और हाई एनर्जी परफॉर्मेंस के बल पर काफी जाने जाते हैं।
सोनी टीवी ने दस का दम शो के लिए बयाकदा इसका टीजर भी जारी किया है।
Are you having fun playing #DusKaDum on @SonyLIV app? If you still haven’t played it yet, start playing it right away because you might win a chance to play it with @BeingSalmanKhan! pic.twitter.com/7XFJEsByye
— Sony TV (@SonyTV) April 9, 2018
सलमान खान ने सोनी टेलिविजन पर साल 2008 में दस का दम खेल की शुरुआत की थी। लेकिन अभी तक इसके दो ही सीजन बीते थे। इस साल सलमान खान दस का दम के तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। इस शो को बेस्ट गेम के लिए इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App