बिग बॉस 10: एस्ट्रोनॉट के अवतार में नजर आए सलमान
इस बार के सीजन की टैगलाइन ''इंडिया इसे अपना ही घर समझो'' रखी गई है।

X
haribhoomi.comCreated On: 28 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. बिग बॉस 10 का प्रोमो शनिवार को रिलीज हो गया है। यह मशहूर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का नया सीजन है। इसमें शो के होस्ट और बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान को देखा जा सकता है। प्रोमो में सलमान खान ने एक एस्ट्रोनॉट की ड्रेस पहनी हुई है।
उन्हें अंतरिक्ष जैसी किसी जगह पर दिखाया गया है। वह मानव के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का जिक्र करते हैं। वीडियो में सलमान को 'जब चांद पर जब पहला इंसान दिखा, अंडे से निकली मुर्गी' जैसे डॉयलोग बोलते दिख रहे हैं।
इस बार शो में आम लोगों को लेने की बात कही जा रही है। इसके बारे में पिछले प्रोमो में जानकारी भी दी गई थी। यह बिग बॉस 10 की यूएसपी है। प्रोमो में सलमान इसे एतिहासिक बता रहे हैं।
इस प्रोमो को कलर्स के सीईओ राज नायक ने ट्वीट के जरिए शेयर किया है। इस बार के सीजन की टैगलाइन 'इंडिया इसे अपना ही घर समझो' रखी गई है। बिग बॉस लोगों के बीच काफी मशहूर है। इसमें होने वाली लड़ाइयों से कौन वाकिफ नहीं है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story