तो क्या इस कारण सैफ और अमृता ने लिया था तलाक, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं दोनों की लव-स्टोरी
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का आज 48 वां जन्मदिन है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर ही हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही सालों बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का आज 48 वां जन्मदिन है। सैफ अली खान अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और पूर्व क्रिकेटर मंसूल अली खान के बेटे हैं।
बता दें कि सैफ और अमृता की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर ही हुई थी। उसी के बाद से ही दोनों के बीच बातों-मुलाकातों का दौर शुरु हुआ और अफेयर की खबरें आने लगी।
साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली। अमृता ने सैफ से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म को अपनाया था। सैफ अपनी पत्नी अमृता से 13 साल छोटे थे। लेकिन दोनों के बीच उम्र की कोई भी दीवार नहीं आई।
सैफ और अमृता का एक बेटा तब हुआ जब सैफ केवल 20 साल के थे। कभी फिल्मों के मोहताज सैफ अली खान को 2010 में भारत सरकार से पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुका हैं।
लेकिन कुछ ही सालों बाद दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया। तलाक के पीछे अमृता का सैफ के माता-पिता के साथ बुरा स्वभाव बताया जाता है।
शायद आप में से कई लोग नहीं जानते होंगे कि सैफ अली खान सिगरेट की लत के शिकार हो चुके हैं। साल 2007 में सैफ को चैस्ट पेन हुआ था जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उन्होंने कभी भी सिगरेट नहीं पीने की ठानी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App