Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

अंग्रेजों को अपनी धून पर नचाने वाला RRR का गाना Oscars 2023 में पहुंचा, अब तक ये फिल्में हुईं नॉमिनेट

साल 2023 के लिए ऑस्कर लिस्ट में RRR फिल्म का गाना 'नातू नातू' शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट में आपको ऑस्कर से जुड़ा भारतीय फिल्मों का इतिहास बता रहे हैं।

rrr song naatu naatu shortlisted for oscars 2023 know about indian movie nominated for award
X

नातू नातू गाना ऑस्कर अवॉर्ड में हुआ शामिल

Oscars 2023: साउथ फिल्म आरआरआर (RRR) का क्रेज लोगों के बीच आज तक देखने को मिलता है। इस मूवी को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है, लेकिन अब यह फिल्म और इसका सॉन्ग लोगों के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है। भारत की दो फिल्मों को ऑस्कर अवार्ड 2023 के लिए चुना गया है, जिसमें एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर और एक गुजराती फिल्म छेल्लो शो (chello show) यानी लास्ट फिल्म शो शामिल है।

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई आरआरआर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरआरआर फिल्म से नातू नातू (Naatu Naatu) गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए चुना गया है। इस फिल्म की धूम और गानों का क्रेज लोगों के बीच जबरदस्त देखा गया था। फिल्म के हिंदी वर्जन के गाने 'नाचों नाचों' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी रील्स गाने पर खूब शेयर की थी। इसकी वजह से सॉन्ग को काफी ज्यादा प्यार भी लोगों ने किया था। खास बात है कि नॉमिनेशन की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। आरआरआर फिल्म के अलावा गुजराती भाषा का छैलो शो जिसका नाम अंग्रेजी में The Last Show है। इसे इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड्स के लिए लिस्ट में शामिल किया गया है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स से जुड़ा भारतीय फिल्मों का इतिहास

95वें अकादमिक अवॉर्ड्स की विस्तार से बात करें तो इसका आयोजन साल 2023 में लॉस एंजेलिस में होगा। खैर, बात भारत की आज से पहले ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई फिल्मों की भी कर लेते हैं। इसमें 'कूझंगल, जल्लीकट्टू, गली बॉय, विलेज रॉकस्टार्स, न्यूटन, विसरनानी' शामिल हैं। हालांकि लिस्ट में शामिल होने के बावजूद ये तमाम फिल्में शॉर्ट लिस्ट होकर ऑस्कर जीतने में सफल नहीं रही थी। आपके मन में भी सवाल आ गया होगा कि कौन सी फिल्म ऐसी हैं, जिसने ऑस्कर जीतकर देश का परचम वैश्विक स्तर पर लहराया है। इनमें 'मदर इंडिया (Mother India), सलाम बॉम्बे (Salam Bombay) और लगान (Lagan) फिल्म शामिल है। यही वजह है कि आज तक इन फिल्मों की स्टारकास्ट के चर्चे लोगों के बीच चलते हैं।

और पढ़ें
Next Story