खतरों के खिलाड़ी-8: ये सेलेब्रिटी होंगी शामिल, जीत से पहले हिना का नाम आया सामने
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार हिना खान को खतरों का खिलाड़ी 8 का विनर बना दिया गया है।

कलर्स का खतरों और एक्शन से भरा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 8' 22 जुलाई से टेलीकास्ट होने जा रहा है। इस को लेकर बीते बुधवार को मुंबई में शो का लॉन्चिंग इवेंट हुआ।
यह भी पढ़ें- खुलासा- इसलिए आईफा में 'दंगल' को नहीं मिला कोई अवॉर्ड
जहां 'खतरों के खिलाड़ी सीजन-8' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी। बता दें कि जहां शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ सभी कंटेस्टेंट्स मौजूद थे। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार शो में हिना खान, रवि दुबे, निया शर्मा, करण वाही, लोपामुद्रा राउत, ऋतिक धनजानी,गीता फोगाट।
और मोनिका डोगरा, मनवीर गुर्जर, शिबानी दांडेकर, शाइनी जोशी और शान्तनु माहेश्वरी ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने शो के होस्ट के तौर पर करीब 2 साल बाद वापसी की है।
यह भी पढ़ें- IIFA 2017: शाहिद-आलिया को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस अवॉर्ड, नीरजा-बेस्ट फिल्म
स्क्रीनिंग के दौरान रेड कारपेट पर हिना खान, निया शर्मा और लोपामुद्रा राउत अपने ग्लैमरस लुक में नजर आईं। पिछले सीजन में एक्टर अर्जुन कपूर ने शो को होस्ट किया था। लेकिन सबसे पहले बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने इस शो की शुरूआत की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App