Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की बातें नीतू सिंह से करते थे शेयर, फिल्मी थी दोनों की लव स्टोरी

Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर( Rishi Kapoor) ने 30 अप्रेल यानि आज दुनिया से अलविदा कह दिया है। बाती रात ऋषि कपूर की अचानक तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई (Mumbai) के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह (Neetu Singh) भी मौजूद थी। ये नीतू और ऋषि के बीच गहरा प्यार ही था। जो दोनों हर मुश्किल वक्त में साथ नजर आए (Rishi Kapoor And Neeetu Sing Love Stroy)।

Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की बाते नीतू सिंह से करते थे शेयर,  फिल्मी थी दोनों की लव स्टोरी
X
ऋषि कपूर और नीतू सिंह (फाइल फोटो)

Rishi Kapoor Death: फिल्मी इंडस्ट्री ने 24 घंटे के अंदर दो दिग्गज कलाकारों को खो दिया है। अभी लोग इरफान खान की मौत के गम से उभरे भी नहीं थे कि एक और बड़ा झटका लोगों को लगा है। ऋषि कपूर( Rishi Kapoor) ने 30 अप्रेल यानि आज दुनिया से अलविदा कह दिया है। बाती रात ऋषि कपूर की अचानक तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई (Mumbai) के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह (Neetu Singh) भी मौजूद थी। ये नीतू और ऋषि के बीच गहरा प्यार ही था। जो दोनों हर मुश्किल वक्त में साथ नजर आए (Rishi Kapoor And Neeetu Sing Love Stroy)।

दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी फिल्मी दुनिया की पंसदीदा जोड़ी में से एक है। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। इनके लव स्टोरी यश चोपड़ा की फिल्म कभी कभी से शुरू हुई थी। नीतू सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उन्होंने पहली बार ऋषि को देखा था। तब ऋषि उन्हे काफी बद्तमीज और दूसरों को परेशान करने वाले लगे थे। धीरे धीरे ऋषि और नीतू के बीच दोस्ती होने लगी। दोनों ने साथ मे काफी फिल्में की।

ऋषि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने का दर्द नीतू से करते थ शेयर

ऋषि शूटिंग के दौरान नीतू को काफी परेशान भी करते थे। वहीं नीतू को ऋषि की ये शैतानियां अच्छी लगने लगी थीं।ब नीतू ऋषि कपूर की अच्छी दोस्त थीं। उस वक्त ऋषि अक्सर लड़कियों को डेट करते रहते थे। वहीं दोनों के साथ में काम करने से दोस्ती गहरी होती चली गई। जब भी ऋषि का गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होता को वो अपने दिल का दर्द नीतू से शेयर करने चले जाते और उनके आगे रोते।

14 साल की उम्र में नीतू ने ऋषि को किया था डेट

धीरे धीरे दोनों का प्यार का एहसास हुआ और एक दूसरे को डेट करने लगे। नीतू जब ऋषि कपूर को डेट कर रही थी। उस वक्त उनकी उम्र 14 साल थी। काफी साल डेट करने के बाद उन्होंने 22 जनवरी 1980 में शादी कर ली।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story