Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

20 साल बाद बनेगा ''कुछ कुछ होता है'' का सीक्वल, ये सेलेब्स आएंगे नजर, करण जौहर ने किया ऐलान

बॉलीवुड को हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर करण जौहर एक बार फिर से दर्शकों के लिए ''कुछ कुछ होता है 2'' लेकर आ रहे हैं। फिल्म में ये सितारे नजर आएंगे।

20 साल बाद बनेगा कुछ कुछ होता है का सीक्वल, ये सेलेब्स आएंगे नजर, करण जौहर ने किया ऐलान
X

बॉलीवुड को हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर करण जौहर एक बार फिर से दर्शको के लिए 'कुछ कुछ होता है 2' सीरीज लेकर आ रहे हैं। लेकिन इस बात की औपचारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें कि करण जौहर का कहना है कि यदि वह पार्ट 2 बनाते हैं तो इसके लिए रणवीर कपूर,आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर को कास्ट करेंगे। यह बात करण जौहर ने एक शो के शुरुआत में कही थी। जब उनसे पार्ट 2 बनाने के बारे में पूछा गया था।

बता दें कि साल 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है को लोगों द्वारा कापी पसंद किया गया था। इस फिल्म मे शाहरूख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। आलिया भट्ट ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

आलिया आज बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे रही हैं। रणवीर कपूर भी करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में दिखाई दिए थे। वहीं जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के बैनर तले फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story