सरगुन नहीं उनके पति रवि दुबे होंगे बूगी-वूगी के होस्ट
सरगुन मेहता नहीं अब उनके पति रवि दुबे होंगे बुगी वुगी के होस्ट

X
मुंबई. 'बूगी-वूगी' शो होस्ट करने वाली सरगुन मेहता अब इस शो से आउट हो रही हैं। सरगुन की जगह इस शो को होस्ट उनके पति रवि दुबे करेंगे। इस शो से पहले रवि दुबे डांस इंडिया डांस शो में होस्ट थे। रवि दुबे ने 'बूगी-वूगी' के एक स्पेशल एपिसोड तीन का तड़का में परफॉर्म किया था। रवि ने यहां रितिक रोशन की मिमिकरी की और जावेद जाफरी स्टाइल में रैप भी करके दिखाया। इसके बाद ही रवि बहल और नावेद जाफरी ने रवि दुबे को शो का होस्ट बनाने का फैसला किया। अब ये कहना गलत नहीं होगा कि सरगुन मेहता को अपने ही पति के साथ कॉम्पटीशन फेस करना पड़ रहा है। हालांकि सरगुन का कहना है कि मैं खुश हूं कि रवि को यहां उसके टैलेंट के आधार पर चुना गया है और इस शो को मेरी जगह वो होस्ट करें तो इससे मुझे क्या दिक्कत हो सकती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को- फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को- फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story