Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह ने देखा था पेशवा बाजीराव का भूत? पढ़ें पूरा किस्सा

'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मशहूर फिल्मों में से एक हैं। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा रुपए कमाए थे। रणवीर सिंह ने एक बार कहा था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने पेशवा बाजीराव का भूत देखा था।

Ranveer Singh once said that on set of Bajirao Mastani he saw ghost of peshwa bajirao
X

बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह ने देखा था पेशवा बाजीराव का भूत? पढ़ें पूरा किस्सा 

'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मशहूर फिल्मों में से एक हैं। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नजर आयी थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा रुपए कमाए थे। रणवीर सिंह ने एक बार कहा था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने पेशवा बाजीराव का भूत देखा था।

एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया था कि उन्हें भूत-प्रेत की बातो पर यकीन है, जब तक उन्होंने इसे खुद नहीं देखा था। रणवीर सिंह का सामना बाजीराव के भूत से फिल्म के सेट पर हुआ था। इस वाक्ये को याद करते हुए रणवीर ने कहा, 'यह बहुत ही जबरदस्त अनुभव था। मैं बहुत डर गया था। मुझे आज भी शूटिंग का वह दिन याद है। मुझे बहुत डर लग रहा था और किसी ने मुझसे कहा कि यह उनकी आत्मा हो सकती है'

इस बारे में आगे बातचीत करते हुए एक्टर का कहना था कि वह नहा रहे थे, तभी उन्हे ख्याल आया कि क्या होगा अगर उन्हें पेशवा बाजीराव का भूत दिखाई दे जाए। इसके बाद वह इसी तरह सोचने लग गए। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पता नहीं मैं ऐसा क्यों सोच रहा था। यह पूरे हफ्ते चला और अचानक मुझे ऐसा एहसास हुआ कि दीवार पर पेशवा बाजीराव की एक पेंटिंग बनकर उभर आयी हैं। इस पेंटिंग में पगड़ी, आंखें, नाक, मूंछ और भुजाएं बनी हुई थी। यह सभी लोग देख सकते थे। इसके बाद मैं नर्वस हो गया था'

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म '83' में 'कपिल देव' (Kapil Dev) के रोल में दिखाए देंगे। '83' फिल्म की रिलीज जून में ही होनी थी। लेकिन कोरोना काल की परिस्थितियों के कारण फिलहाल फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण को भी अहम रोल में देखा जाएगा। इसके अलावा एक्टर फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'जयेशभाई जोरदार' में भी नजर आने वाले हैं।

और पढ़ें
Next Story