रानी मुखर्जी के पिता का निधन, इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला को दिया था चांस
राम मुखर्जी ने ‘हम हिन्दुस्तानी'' और ‘लीडर'' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Oct 2017 5:26 PM GMT
अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पिता और फिल्मकार राम मुखर्जी का आज तड़के निधन हो गया। वह 84 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।
परिवार से करीबी सूत्रों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर तेजी से घट रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनका सुबह पांच बजे निधन हो गया।
राम ने ‘हम हिन्दुस्तानी' और ‘लीडर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। ‘लीडर' फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला की प्रमुख भूमिकाएं थीं।
उन्होंने 1996 में रानी की पहली फिल्म ‘बियेर फूल' का भी निर्देशन किया था। उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story