संजू के दूसरे टीजर में मुन्नाभाई बनकर लौटे रणवीर कपूर ने क्लॉस रूम में मारा ये डायलॉग
संजू का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। दूसरे टीजर में वह मुन्ना भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं। संजू के दूसरे टीजर में रणवीर 15 साल पुराना वह सवाल अपने दर्शकों के बीच दोहराते हुए नजर आ रहे हैं।

'संजू' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। दूसरे टीजर में रणवीर कपूर पूरी तरह से संजय दत्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह मुन्ना भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं।
'संजू' के दूसरे टीजर में रणवीर 15 साल पुराना वह सवाल अपने दर्शकों के बीच दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, टीजर में रणवीर डा. अस्थाना से फॉर्म भरने वाला सवाल फिर से पूछते दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में संजय दत्त ने यहीं सवाल डा. अस्थाना से पूछा था। वीडियो में संजू अभिनेता बोमन ईरानी से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं।
फॉक्स स्टार द्वारा रिलीज किए गए टीजर को अभी तक 20 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है। फिल्म संजू में रणवीर कपूर के अलावा, सोनम कपूर, परेश रावल, दिया मिर्जा, मनीषा कोईराला आदि कलाकार हैं।
फिल्म को जाने-माने डायरेक्टर राज कुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 'संजू' संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। फिल्म 29 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App