Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लॉकडाउन के बीच रामायण के सुग्रीव का हुआ निधन, अस्थियां विसर्जन के लिए परेशान हो रहा परिवार

रामायाण में सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाने वाले श्याम सुंदर की कैंस की बीमारी से हुई मौत। अस्थियां विसर्जन के लिए लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहा परिवार।

लॉकडाउन के बीच रामायण के सुग्रीव का हुआ निधन, अस्थियां विसर्जन के लिए परेशान हो रहा परिवार
X

इन दिनों टीवी पर दिख रही (Ramanand Sagar Ramayan ) रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव (Sugriv) का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर (Shyam Sundar) की लंबे समय से कैंसल के चलते लॉकडाउन के बीच मौत हो गई। इसका पता लगते ही रामायण में किरदार निभाने वाले राम लक्ष्मण समेत दर्शक भी परेशान हो गये। वहीं श्याम सुंदर का परिवार उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहा है। श्याम सुंदर के निधन पर रामायण के राम और लक्ष्मण ने गहरा शोक जताया है।

पिछले काफी समय से कैंसर जैसी बीमारी से जुझ रहे थे सुग्रीव

रामायण में सुग्रीव का रोल निभाने वाले श्याम सुंदर पिछले 20 सालों से पंचकूला के कालका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी प्रिया कलानी मुंबई नगर निगम में ऑफिसर के पद से रिटायर्ड है। बताते है कि श्याम सुंदर हर दिन रामचरितमानस का पाठ करते थे। वह पिछले कई सालों से कैंसर जैसी बीमारी से जुझ रहे थे। जिसके चलते उनका लॉकडाउन के बीच गुरुवार को निधन हो गया। श्याम सुंदर कलानी ने रामायण ही नहीं त्रिमूर्ति ,छैला बाबू और हीर रांझा जैसी फिल्मों में भी चरित्र अभिनेता के रूप में अभिनय किया था।

इन कलाकारों ने श्याम सुंदर के निधन पर जताया दुख

रामायण में सुग्रीव का अभिनय करने वाले श्याम सुंदर के निधन पर भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करते उन्होंन लिखा कि "श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की (Ramayan Sugriv) रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। वह एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति। भगवान उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे। इसके साथ ही रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने कहा कि बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम सुंदर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

और पढ़ें
Next Story