राम कपूर ने की 35 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज
एक्टर राम कपूर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Oct 2017 7:03 PM GMT
एक्टर राम कपूर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं। राम कपूर के खिलाफ पिछले महीने सिटी कोर्ट में एक अपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
राम पर आरोप है कि उन्होंने कोलाबा बेस्ट मावी बिजनेस वेंचर्स LLP नाम की कंपनी से 35 लाख रुपए लोन लिए थे, जिसे वह अब तक चुका नहीं पाए। इसी के चलते कंपनी ने उनके खिलाफ 21 जून 2017 को कोलाबा पुलिस को शिकायत दी है।
इसे भी पढ़ें: #MeToo 'उसका हाथ मेरी स्कर्ट के अंदर था और मैं...'
कंपनी ने आरोप लगाया है कि राम ने हमसे यह कहकर पैसे लिए कि उन्हें अपने अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के ड्यूज को सेटल करना है। कोलाबा पुलिस ने तथ्यों की शुरुआती जांच का संज्ञान लेने के बाद मावी एलएलपी को इस मामले को कोर्ट में ले जाने की सलाह दी है।
मावी कंपनी के केस को देख रहे वकील का कहना है कि राम कपूर के खिलाफ कोर्ट में केस फाइल कर दिया गया है, वहीं राम कपूर का इस केस पर कहना हा कि उन्हें इस केस में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करनी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story