Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने विराट-अनुष्का को लेकर दिया विवादित बयान, बाबा रामदेव को भी दिया अजीबो-गरीब चैलेंज

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने विराट-अनुष्का को लेकर एक विवादित बयान दे डाला है। अभी कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर भी विवादित बयान दिया था।

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने विराट-अनुष्का को लेकर दिया विवादित बयान, बाबा रामदेव को भी दिया अजीबो-गरीब चैलेंज
X

बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बार राखी ने पब्लिसिटी हासिल करने के अभी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का को अपने लपेटे में लिया हैं।

राखी सावंत ने विराट अनुष्का के साथ ही योगगुरू बाब रामदेव को भी एक अजीबोगरीब चैलेंज दे डाला हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भी एक विवादित बयान दिया था अब उनके निशाने पर विराट और अनुष्का आ गए हैं।

विराट-अनुष्का पर दिया विवादित बयान-

दरअसल, हाल ही में राखी सांत ने अपना कंडोम ब्रांड बी-बॉय लॉन्च किया है। अपने इस ब्रांड के प्रमोशन के लिए राखी ने जा रास्ता चुना है वह बहुत ही विवादित हैं।

दरअसल राखी ने अपने कंडोम के पहले ग्राहक के तौर पर विराट और अनुष्का को चुना हैं। राखी चाहती हैं कि यह नवविवाहित कपल उनका पहला कस्टमर बनें।

राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर कर विराट-अनुष्का से अपनी अजीबोगरीब फरमाइश जताई है। राखी यह भी चाहती हैं विराट-अनुष्का अपना अनुभव भी शेयर करें।

बाबा रामदेव को दिया चैलेंज-

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत यही नहीं रूकी और उन्होंने दूसरा वीडियो शेयर कर बाबा रामदेव को भी एक अजीबोगरीब चैलेंज दे डाला।

राखी सावंत बाबा रामदेव को चैलेंज देते हुए कहा कि रामदेव भी पतंजलि कंडोम बनाए और उनके ब्रांड को कॉम्पिटीशन दें।

अब यह देखना दिलचस्प होगा की बाबा रामदेव, राखी सांवत की इस बात का जवाब देते हैं या नहीं। लेकिन इतना तो जरूर हैं कि राखी के इस स्टंट से उनके ब्रांड को अच्छी-खासी पब्लिसिटी जरूर मिल गई है।

अभी हाल ही राखी ने सरकार के एक फैसले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी और सरकार के इस फैसलें को अपने खिलाफ साजिश करार दिया था।

दरअसल सरकार ने टीवी पर कंडोम के एड पर सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक पाबंदी लगा दी थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story