राजकुमार राव से खफा हुई गर्लफ्रेंड पत्रलेखा, श्रद्धा कपूर के इस स्टेप से पड़ी रिलेशनशिप में दरार
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा एक-दूसरे से प्यार करते हैं, बहुत जल्द शादी भी करेंगे। लेकिन इन दोनों के बीच कुछ ठीक नही चल रहा है।

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा एक-दूसरे से प्यार करते हैं, बहुत जल्द शादी भी करेंगे। कुछ समय पहले दोनों अपने रिलेशंस को लेकर मीडिया में खूब खुलकर बातें किया करते थे, पर अब दोनों ने म्युचुअल अंडर स्टैंडिंग के साथ अपने संबंधों पर बात करना बंद कर दिया है।
वैसे दोनों एक-दूसरे को लेकर कितने सीरियस हैं, यह हाल ही में देखने को मिला। खबरों के मुताबिक, राजकुमार अपने साथ पत्रलेखा को लेकर हॉलीडेज मनाने अमेरिका गए। लेकिन वहां पत्रलेखा बुरी तरह राजकुमार राव पर खफा हो गई। असल में पिछले दिनों उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव को ठुमके लगाते देखा था।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘स्त्री’ की रैपअप पार्टी में जमकर डांस किया था। इस फिल्म में श्रद्धा उनकी को-एक्टर हैं।
पत्रलेखा ने राजकुमार पर तुरंत अपना गुस्सा पार्टी में नहीं उतारा लेकिन जब श्रद्धा ने राजकुमार राव और खुद का डांस करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया तो वह अपने को न रोक सकी, वीडियो को वायरल होते देख पत्रलेखा अपने प्रेमी राजकुमार राव पर खूब बरसीं।
पत्रलेखा जब आपका प्यार इतना गहरा और सच्चा है तो इतनी इनसिक्योर क्यों फील कर रही हैं?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App