कभी सब-इंस्पेक्टर हुआ करते थे राजकुमार, आज अपने अभिनय से दिलों पर करते हैं राज
अभिनेता राज कुमार की आज पुण्यतिथि है। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1929 को पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में हुआ था। राजकुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ''रंगीली'' से की।

अभिनेता राज कुमार की आज पुण्यतिथि है। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1929 को पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में हुआ था। राज कुमार हिंदी फिल्मों के एक जाने-माने अभिनेता हैं।
राज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में की हैं। जैसे 'तिरंगा', 'मरते दम तक', 'पाकीजा', 'हीर रांझा' आदि। राजकुमार का असली नाम कुलभूषण पंडित था। लोग उन्हें प्यार से जानी कहकर बुलाते थे।
साल 1940 में राजकुमार मुंबई आ गए। राजकुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'रंगीली' से की। जिसके बाद उनका फिल्मी करियर चल पड़ा। उन्होंने 'रंगीली' के बाद 'आबशार', 'घमंड' आदि कई फिल्में की।
राज कुमार ने फिल्म 'मदर इंडिया' में अभिनेत्री नरगिस के साथ काम किया था। राजकुमार ने फिल्म में नरगिस के पति शामू का किरादर निभाया था। फिल्मों में आने से पहले राजकुमार मुंबई पुलिस में एक सब-इंसपेक्टर थे।
राजकुमार का कहना था कि मेरी फिल्में एक वक्त पर बिल्कुल नहीं चलती थी। मैने अपने सेक्रेटरी से कहा कि पिक्चर चले ना चले, लेकिन मैं फेल नहीं हो रहा हूं।
राजकुमार ने जेनिफर नाम की एक महिला से शादी की। जेनिफर एक फ्लाइट अटेंडेट थी। लेकिन समय बाद ही जेनिफर ने अपना नाम बदलकर गायत्री रख लिया। राजकुमार के दो लड़के और और लड़की है।
राजकुमार का गले के कैंसर के कारण 3 जुलाई 1996 को निधन हो गया और बॉलीवुड की दुनिया से एक और सितारे को हमने खो दिया। चाहें आज राजकुमार जिंदा हो या ना हो लेकिन उनके वह दमदार आवाज, डायलॉग्स को पढ़कर आज भी लोगों के जेहन में राज कुमार फिर जिंदा हो जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App