Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Raj Kundra Pornography Case: अरे ये क्या कह गयी शर्लिन चोपड़ा, येड़ा बनकर पेड़ा खा रही शिल्पा शेट्टी

राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी मामले में दाखिल की गयी चार्जशीट में से राज के खिलाफ शिल्पा शेट्टी का बयान काफी वायरल हो रहा है। इस बयान में शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि वह काफी बिज़ी चल रहीं थी और उन्हे नहीं पता कि राज क्या कर रहे थे और क्या नहीं। शिल्पा के इस बयान पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन ने बातों ही बातों में शिल्पा पर निशाना साधा है।

Raj Kundra Pornography Case: अरे ये क्या कह गयी शर्लिन चोपड़ा, येड़ा बनकर पेड़ा खा रही शिल्पा शेट्टी
X

बॉलीवुड के गलियारों में इस समय जिस केस की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस (Raj Kundra Pornography Case)। दो दिन पहले मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 1500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। इस 1500 पन्नों की चार्जशीट में 43 गवाहों के नाम भी शामिल किए गए हैं जिनमें से एक नाम मशहूर बिजनेस मैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का भी है। इस चार्जशीट के सामने आने के बाद से ही 'हंगामा 2' (Hungama 2) एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी खबरों में छा गयी हैं।

दरअसल पॉर्नोग्राफी मामले में दाखिल की गयी चार्जशीट में से राज के खिलाफ शिल्पा शेट्टी का बयान काफी वायरल हो रहा है। इस बयान में शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि वह काफी बिज़ी चल रहीं थी और उन्हे नहीं पता कि राज क्या कर रहे थे और क्या नहीं। शिल्पा के इस बयान पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन ने बातों ही बातों में शिल्पा पर निशाना साधा है। यहां देखिए शर्लिन का वीडियो...

ये वीडियो शर्लिन चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। इस वीडियो में शर्लिन को आप आर्म्स की एक्सरसाइज़ करते हुए देख सकते हैं। एक्सरसाइज़ करने के साथ- साथ शर्लिन चोपड़ा बात भी कर रही हैं। वीडियो में शर्लिन कह रही हैं, "रिपोर्ट्स के अनुसार, दीदी का ये कहना है कि उन्हें अपने पतिदेव के रहस्यमयी गतिविधियों के बारें में कोई जानकारी नहीं थी और तो और दीदी का ये भी कहना है कि उनके पति की चल-अचल संपत्ति के श्रोत की जानकारी भी उन्हें नहीं थी। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात का अनुमान आप खुद लग सकते हैं। वैसे इसे क्या कहते हैं येड़ा बनकर पेड़ा खाना, है न।" शर्लिन का ये वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

और पढ़ें
Next Story