पहली फिल्म में ही राज कपूर को इस शख्स ने मारा था चांटा, स्पॉट बॉय से ऐसे बॉलीवुड के शो मैन बने राज कपूर
बॉलीवुड के ''शो मैन'' (Show Man) कहने जाने वाले अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) की कल यानी 14 दिसंबर 1924 को 31वीं जयंती है। राज कूपर का निधन 2 जून 1988 को हुआ था।

बॉलीवुड के 'शो मैन' (Show Man) कहने जाने वाले अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) की कल यानी 14 दिसंबर 1924 को 31वीं जयंती है। राज कूपर का निधन 2 जून 1988 को हुआ था। राज कपूर ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 'शो मैन' के नाम से विख्यात राज कपूर ने डायरेक्टर केदार शर्मा की एक फिल्म में क्लैप बॉय का काम शुरु कर दिया। लेकिन उसी दौरान राज कपूर की एक गलती के कारण केदार शर्मा ने राज कपूर को जोर का चांटा जड़ दिया।
अनोखी मुस्कान वाले एक्टर शशि कपूर के बारे में जाने खास बातें
अभिनेता राज कपूर का पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। राज कपूर ने अपने करियर में कई परेशिनियों को पार करते हुए हिंदी सिनेमा में राज किया है। राज कपूर का रूझान पढ़ाई की तरफ कम फिल्मों की ओर ज्यादा था। इसीलिए उन्होंने 10 पास किए बगैर ही पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।
राज कपूर ने 1947 में आई फिल्म 'मधुसूदन' से हिंदी सिनेमा में काम करना शुरु किया। इसके बाद राज कूपर ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्में की जैसे आशियाना, दास्तान, श्री 420, दिल ही तो है, मेरा नाम जोकर आदि। राज कूपर की आखिरी फिल्म मेरा नाम जोकर थी।
राज कूपर ने फिल्में करने के साथ-साथ निर्देशन की दुनिया में भी अपना नाम बनाया। उन्हें निर्देशन को लेकर कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। लेकिन एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान राज कपूर को दिल का दौरा पड़ा। कई महीनों के बेड रेस्ट के बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दियाय़ राज कपूर ने 2 जून 1988 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
राज कपूर को मिले अवॉर्ड्स
1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार
1971 में पद्म भूषण से सम्मावित किया गया
1960 अनाड़ी के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
1972 में मेरा नाम जोकर के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
1986 में राम तेरी गंगा मैली के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्दशक पुरस्कार
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App