Race 3 Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर चला ''सुल्तान'' का जादू, विदेश में भी बढ़-चढ़कर बोला ''भाईजान'' का क्रेज
रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के साथ ही फिल्म ब्लॉक बस्टर हो गई। रेस 3 की चार दिन की कमाई 120.71 करोड़ हो गई है। वर्ल्ड वाइड भी फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के साथ ही फिल्म ब्लॉक बस्टर हो गई। रेस 3 ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है।
यदि हम फिल्म की चार दिनों की कमाई की बात करें तो रेस 3 ने कुल 120.71 करोड़ कमाई की है। रेस 3 ने पहले दिन 29.17 करोड़, दूसरे दिन 38.14 करोड़, तीसरे दिन 39.16 करोड़ और चौथे दिन फिल्म ने 14.24 करोड़ की कमाई की।
#Race3 puts up a STRONG TOTAL on Mon... Decline on Mon [vis-à-vis Fri: 51.18%]… Mass circuits/single screens are holding very well, while plexes have started sliding downwards... Fri 29.17 cr, Sat 38.14 cr, Sun 39.16 cr, Mon 14.24 cr. Total: ₹ 120.71 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 19, 2018
इसी लिहाज से रेस 3 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है। लगता है कि दर्शकों को सलमान का एक्शन और रोमांस दोनों भा रहा है। फिल्म ने पहले वीकैंड भी ताबड़तोड़ कमाई की।
अगर हम फिल्म के वर्ल्ड वाइड कल्केशन की बात करें तो फिल्म ने चार दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रमेश बाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रेस 3 के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन पर जानकारी दी।
. @BeingSalmanKhan 's #Race3 crosses ₹ 200 Crs GBOC at the WW Box Office in 4 Days..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) June 19, 2018
फिल्म में सलमान खान के अलावा डेजी शाह,जैकलीन फर्नांडीस, अनिल कपूर और बॉबी देओल शामिल लीड रोल में है। फिल्म दर्शकों के बीच 15 जीन को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी।
‘रेस 3' का निर्देशन कोरियॉग्रफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा ने किया है। ‘रेस' फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App