Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई भाईजान की '' रेस 3'', जानिए कितनी हुई कमाई

भले ही कुछ लोग सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘रेस 3'' की आलोचना कर रहे हों लेकिन इसका फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। फिल्म ने तीसरे दिन 39.16 करोड़ कमाए।

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई भाईजान की  रेस 3, जानिए कितनी हुई कमाई
X

भले ही कुछ लोग सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘रेस 3' की आलोचना कर रहे हों लेकिन इसका फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। ईद के एक दिन पहले रिलीज हुए फिल्म को अभी 3 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने कुल 106.47 करोड़ रुपए का बिजनस कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 27.5 करोड़ कमाए, दूसरे दिन फिल्म ने कुल 36 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, जबकि तीसरे दिन 39.16 करोड़ कमाए। हालांकि यह कमाई काफी अच्छी बताई जा रही है लेकिन फिल्म का असल टेस्ट आने वाले वीकडेज में होगा।

भाईजान और टाइगर जैसी स्पीड

इससे पहले सलमान की 3 फिल्मों (बजरंगी भाईजान, सुल्तान, टाइगर जिंदा है) ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। यह ‘रेस' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

इसमें सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह, साकिब सलीम भी मुख्य भूमिका में हैं।

‘रेस 3' का निर्देशन कोरियॉग्रफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा ने किया है। ‘रेस' फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story