RD Burman Biography : आरडी बर्मन को इसने दिया था ''पंचम'' नाम
हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने देने वाले संगीतकार आरडी बर्मन की आज पुण्यतिथि है। हिंदी सिनेमा में आरडी बर्मन की गिनती महान संगीतकारों में होती है।

हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने देने वाले आरडी बर्मन (R D Burman Death Aniversary) की आज डेथ एनिवर्सरी है। हिंदी सिनेमा में आरडी बर्मन (R D Burman) गिनती महान संगीतकारों में होती है। आरडी बर्मन ने बॉलीवुड को कई रोमांटिक संगीत दिए हैं।
आर डी बर्मन (R D Burman) को बचपन से ही गाने का शौक था। आरडी बर्मन के पिता देव बर्मन भी एक संगीतकार थे। जिस कारण घर में हमेशा संगीत का माहौल बना रहता था। यहीं से ही आरडी बर्मन को गाने गाने का शौक लगा।
आरडी बर्मन जीवनी (R D Burman Biography)
आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 कोलकाता में हुआ था। आर डी बर्मन ने बचपन से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। घर का माहौल फिल्मी होने के कारण पंचम दा का रूझान संगीत की ओर मुड़ा। पंचम ने छोटे नवाब से संगीत की दुनिया में कदम रखा।
इसी के बाद पंचम दा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में संगीत देना शुरु कर दिया। उनका संगीत न सिर्फ लोगों की जुबान पर चढ़कर बोला बल्कि लोगों के दिलों में हलतल पैदा कर गया। गानों के स्टाइल ने लोगों का मन मोह लिया।
महमूद ने दिया था पहला ब्रेक (Mehmood Gave Break to Pancham Da)
1961 में आई फिल्म छोटे नवाब से ही आर डी बर्मन ने संगीत की दुनिया में कद रख दिया। इसी फिल्म में उन्होंने अपना पहला संगीत दिया था। उनके संगीत को लोगों ने पसंद भी किया था। बता दें कि आरडी बर्मन एक बार किसी जगह पर तबला बजा रहे थे वहीं महमूद की नजर पंचम दा पर पड़ी और उन्होंने पंचम दा को फिल्म में संगीत का बेक दिया।
आरडी बर्मन को ऐसे मिला पंचम नाम
आप में से सभी आर डी बर्मन को पंचम दा के नाम से बुलाते हैं। एक बार की बात है कि बर्मन साहब ने अभिनेता अशोक कुमार को संगीत के पांच सुर सारेगामापा गाकर सुनाया। जिसके बाद से ही उन्हें फिल्मी दुनिया में पंचम का नाम मिल गया और उन्होंने लोगों को अपने गानों से मदहोश बना दिया।
आरडी बर्मन ने संगीत की दुनिया में कई रोमांटिक गाने गाए हैं। उन्होंने आशा भोंसले संग कई सुपरहिट सॉन्ग हिंदी सिनेमा को दिए हैं। आज भी पंचम दा के गाने यूथ की पसंद बने हुए हैं। लेकिन 1988 में दिल का दौरा पड़ने से आरडी बर्मन की डेथ हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- RD Burman Biography RD Burman RD Burman Death Anniversary आरडी बर्मन आरडी बर्मन डेथ एनिवर्सरी आरडी बर्मन को इसने दिया पंचम नाम why rd burman called pancham rd burman biography in hindi rd burman first song rd burman songs rd songs download rd burman son rd burman last movie rd burman filmography Bollywood News