प्रियंका को मिला बेस्ट ड्रामा क्वीन अवॉर्ड, कहा- मैं पागल हूं
प्रियंका पॉपुलर अमेरिकन क्राइम ड्रामा क्वांटिको के नाम से सुर्खियां बटोर रही हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 19 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पिग्गी चोप्स के नाम से मशहूर बॉलीवुड हिरोइन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में भी काफी धूम मचा रही हैं। लॉस एंजेलिस में बुधवार को 43वें पीपल्स चॉइस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका को पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी एक्ट्रेस यानि ड्रामा क्वीन के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
Watch @priyankachopra accept her award for “Favorite Dramatic TV Actress” #PCAs pic.twitter.com/Xmejxwsb94
— People's Choice (@peopleschoice) January 19, 2017
इसे भी पढ़ें- सलमान को है एड्स और मैं करता हूं इसका इलाजः स्वामी ओम
प्रियंका पॉपुलर अमेरिकन क्राइम ड्रामा क्वांटिको के नाम सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका को क्वांटिको सीजन 2 के लिए यह 'पीपल्स च्वाइस अवार्ड' मिला है। यह अवॉर्ड दूसरी बार मिला है।
मूवी एनडीटीवी के मुताबिक, क्वांटिको-1 में प्रियंका चोपड़ा एलेक्स पेरिस एफबीआइ एजेंट थीं। प्रियंका ने क्वांटिको-2 में सीआइए(एलेक्स सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) एजेंट एलेक्स पेसिश के रूप में भूमिका निभाई है। क्वांटिको-2 में भी प्रियंका की एंट्री पिछले सीजन की तरह ही धमाकेदार रही है।
इसे भी पढ़ें- फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी पर दुष्कर्म का केस दर्ज
प्रियंका को जब यह अवॉर्ड मिला तो कहा कि मैं इस ड्रामा क्वीन के अवॉर्ड से बहुत खुश हूं। हर सिंगल औरत और सारी एक्ट्रेस मेरे साथ नामित हैं मैंने इन अविश्वसनीय अभिनेत्रियों के कारण मैंने टेलीविजन ज्वाइन किया। उन सब के कारण मैं आज यहां यह पुरस्कार प्राप्त कर रही हूं। यह भी कहा मैं सच्ची में पागल हूं। प्रियंका की हॉलीवुड मूवी 'बेवॉच' 26 मई 2017 में रिलीज होगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story