प्रियंका चोपड़ा जल्द लिखेगी एक किताब, खोलेगी बॉलीवुड के ये अहम राज
प्रियंका ने कहा कि किताब का अंदाज बिल्कुल मेरी तरह ईमानदार, मजाकिया, जोशीला, बोल्ड और विद्रोही होगा।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपना संस्मरण लेकर आएंगी जिसमें वह उन चीजों के बारे में लिखेंगी जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी बात नहीं की।
किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने आज रात घोषणा की कि ‘अनफिनिश्ड' किताब अभिनेत्री, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता और यूनीसेफ की सद्भावना दूत की निजी कहानियों और अनुभवों का संग्रह है।
अमेरिका और ब्रिटेन में भी यह किताब प्रकाशित होगी। प्रियंका ने कहा कि किताब का अंदाज बिल्कुल मेरी तरह ईमानदार, मजाकिया, जोशीला, बोल्ड और विद्रोही होगा।
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा निजी व्यक्ति रही हूं। मैंने अपने सफर के दौरान अपनी भावनाओं के बारे में कभी बात नहीं की लेकिन अब मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App