''क्वांटिको'' सीजन 3 की शूटिंग में बीजी प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर नॉमिनेशन की करेंगी घोषणा
हॉलीवुड में फिल्मों के बाद अब प्रियंका प्रतिष्ठित अकेडमी अवॉर्ड 2018 के नॉमिनेशन को अनाउंस करती दिखेंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकी शो क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। हॉलीवुड में फिल्मों के बाद अब प्रियंका प्रतिष्ठित अकेडमी अवॉर्ड 2018 के नॉमिनेशन को अनाउंस करती दिखेंगी।
कुछ घंटे पहले द अकेडमी के ट्विटर अकाउंट पर इस नॉमीनेशन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की भी तस्वीरें शामिल हैं। इन फोटो में प्रियंका बिहाइंड सीन शूट करती नजर आ रही हैं।
अवॉर्ड के लिए होने वाले नॉमिनेशन की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। प्रियंका बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह हॉलीवुड में बेवॉच जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। प्रियंका पिछले काफी समय से हॉलीवुड में ज्यादा सक्रिय हैं।
अब वह 2018 के प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड के नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट करती दिखेंगी। इसका आयोजन 23 जनवरी को किया जाएगा। ऑस्कर नॉमिनेशन से जुड़ी अनाउंसमेंट को हॉलीवुड के ए लिस्ट एक्टर ही करते नजर आने वाले हैं।
ऐसे में प्रियंका का भी इसमें शामिल होना काफी बड़ी बात है। कुछ घंटे पहले द अकेडमी के ट्विटर पेज पर बिहाइंड द सीन की कुछ फोटो को शेयर किया गया है। शेयर की गई इन फोटो में प्रियंका मोनिटर के सामने बैठी नजर आ रही हैं।
उन्होंने सिल्वर कलर का टॉप पहना है और काले रंग का ट्राउजर पहना हुआ है। रेबल विल्सन, मिशेल रोड्रिग्ज और रोजारियो डॉसन जैसी एक्ट्रेस भी नजर आएंगी।
नॉमिनेशन की लिस्ट की अनाउंसमेंट को आप मंगलवार ऑस्कर डॉट कॉम, ऑस्कर डॉट ओआरजी और द अकेडमी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। अकेडमी अवॉर्ड 4 मार्च 2018 को दिए जाने हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App