Quantico Season 3: अभिनेत्री प्रियंका के बटन दबाते ही हुआ धमाका, देखें वीडियो
बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना दमदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा ने चर्चित शो ''क्वांटिको'' के सीजन 3 पर बनी वीडियो को रिलीज किया है।''क्वांटिको'' का सीजन 3 इसी महीने 26 अप्रैल से ऑन-एयर होगा।

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना दमदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा ने चर्चित शो 'क्वांटिको' के सीजन 3 पर बनी वीडियो को रिलीज किया है। विडियो को देखने के बाद प्रियंका के लाखों फैंस के बीच 'क्वांटिको' के इस सीजन को देखने की होड़ मच गई है।
ये भी पढ़ें- बेटी को पत्नी बनाकर पैदा किया बच्चा, फिर दोनों की हत्या कर खुद भी कर ली आत्महत्या
प्रियंका ने 'क्वांटिको' के सीजन 3 का खुलासा इंस्टाग्राम से किया। 'क्वांटिको' का सीजन 3 इसी महीने 26 अप्रैल से ऑन-एयर होगा। सीरियल का हर सीजन रोमांच और एक्शन से भरपूर रहता है।
Boom! 2 weeks... @abcquantico Who’s ready? #AlexIsBack
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
इससे पहले क्वांटिको के दो सीजन बीत चुके है। जिनमें प्रियंका ने काफी दमदार परफॉर्मेंस की है। लोगों ने प्रियंका के काम को लेकर उन्हें सराहा है। क्वांटिको सीजन 3 के साथ प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड के सीरियल में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें- लाखों युवाओं के सपनों को साकार कर रही पीएम मोदी की मुद्रा योजना: डॉ रमन सिंह
क्वांटिको सीरियल साल 2015 में शुरु किया गया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया। किसी हॉलीवुड सीरियल में काम करने वाली वह पहली एक्ट्रेस है। इसी के साथ उन्हें इंटरनेशनल स्टार होने का तमगा हासिल किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App