Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रियंका चोपड़ा ने तलाक की खबरों पर लगाया विराम, निक जोनस पर किया ये खास कमेंट

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के तलाक की खबरें सोशल मीडिया (Social Media) पर छायी हुईं थी। तो अब इन खबरों के बीच प्रियंका ने निक जोनस की एक वीडियो पर रोमांटिक कमेंट (Romantic Comment) करते हुए इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने तलाक की खबरों पर लगाया विराम, निक जोनस पर किया ये खास कमेंट
X

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के तलाक की खबरें सोशल मीडिया (Social Media) पर छायी हुईं थी। तो अब इन खबरों के बीच प्रियंका ने निक जोनस की एक वीडियो पर रोमांटिक कमेंट (Romantic Comment) करते हुए इन पर विराम लगा दिया है। हाल ही में अमेरिकन सिंगर (American Singer Nick Jonas) ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।

निक जोनस ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में निक ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा है, "मंडे मोटीवेशन। चलो इसे हासिल करते है।" निक के इस वीडियो पर प्रियंका ने अंग्रेजी में एक रोमांटिक कमेंट किया है। प्रियंका ने अपने कमेंट में लिखा है, "मैं अभी बस तुम्हारी बांहो में मर ही गई।" निक की इस पोस्ट को अब तक लाखों लोगों ने लाइक किया है।

बता दें कि कल सोमवार शाम से ही प्रियंका और निक जोनस के तलाक (Priyanka Chopra and Nick Jonas Divorce Rumour) की खबरें सोशल मीडिया पर छा गईं थी। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने शादी के तुरंत बाद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के साथ जोनस जोड़ लिया था। दोनों की तलाक की खबरें उस वक्त सोशल मीडिया पर आईं जब एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Priyanka Chopra Instagram) से अपनी पति का सरनेम हटा दिया। इन खबरों पर एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने रिएक्ट करते हुए इसे बेबुनियाद और बकवास बताया है। इसके साथ ही लोगों को अफवाह पर यकीन न करने के लिए कहा है।

और पढ़ें
Next Story