Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

स्पेन में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसे बिताया अपना दिन, बीच समंदर से शेयर की मस्ती भरी फोटोज

पूरी दुनियां को अपने एक्टिंग के हुनर से जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में हैं। स्पेन में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने को- एक्टर्स के साथ वालेंसिया में हैं। प्रियंका ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ बहुत ही खूबसूरत फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में प्रियंका बोट पर बैठे हुए मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

स्पेन में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसे बिताया अपना दिन, बीच समंदर से शेयर की मस्ती भरी फोटोज
X

पूरी दुनियां को अपने एक्टिंग के हुनर से जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों स्पेन में हैं। स्पेन में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिटाडेल' (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने को- एक्टर्स के साथ वालेंसिया में हैं। मंगलवार को एक्ट्रेस ने वालेंसिया में अपनी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा (Doc Madhu Chopra) और को- स्टार ऑसी इखिले (Osy Ikhlie) के साथ खूब मस्ती की है। प्रियंका ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ बहुत ही खूबसूरत फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में प्रियंका बोट पर बैठे हुए मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। यहां देखिए फोटोज...


इस फोटो में एक्ट्रेस येलो कलर के स्विमसूट में धूप लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सनग्लासेस के साथ हैट भी कैरी की हुई है, साथ ही खुले बाल में एक्ट्रेस कमाल लग रही हैं।


इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा बोट पकड़े हुए बीच समंदर में है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि वह या तो स्विमिंग करने के बाद पोज कर रही हैं या फिर फोटो क्लिक करवाने के बाद एक्ट्रेस का इरादा स्विमिंग का है।


येलो स्विमसूट पर वाइट श्रग पहने हुए एक्ट्रेस इस फोटो में हंसते हुए पोज कर रही है। फोटो में एक्ट्रेस की मुस्कुराहट बहुत ही प्यारी लग रही है।


ऊपर दिखायी गई फोटो में एक्ट्रेस अपनी मां मधु चोपड़ा का हाथ थामें हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में मां- बेटी का तगड़ा बॉन्ड दिखाई दे रहा है।


इस फोटो में एक्ट्रेस अपने डॉगी के साथ खेलते हुए प्यार करती हुई नजर आ रही हैं। फेस पर खुले बाल और चश्में में प्रियंका काफी इंटरेस्टिंग लग रही हैं।


इस फोटो में जहां एक ओर प्रियंका चोपड़ा पोज करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनके को-स्टार ऑसी इखिले के साथ कॉस्ट्यूम डिजाइनर सारा (Sara Sensoy) नजर आ रही हैं।


इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर की बिकनी में काफी सेक्सी नजर आ रही हैं। फोटो में उनके एक ओर किए गए बाल इसे और भी हॉट बना रहे हैं।


इस फोटो में एक्ट्रेस आसमान की ओर देखते हुए खिल- खिलाकर हंसती हुईं नजर आ रही हैं।


एक्ट्रेस की ये सभी फोटोज एक से बढ़कर एक हैं। इन्हें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, "छुट्टी का एक परफेक्ट डे। #AboutYesterday।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) खुद को रोक नहीं पाए और अपना रिएक्शन दे बैठे। निक ने प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "डैम गर्ल।" इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी भी पोस्ट किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को अब तक 2.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और साथ ही साथ प्रियंका के इस पोस्ट पुर अपने रिएक्शंस भी दे रहे हैं।

और पढ़ें
Next Story