Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

PICS: सफेद गाउन के बाद लाल जोड़े में दिखीं प्रियंका

प्रियंका-निक की शादी की पहली तस्वीर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब ये इंतजार खत्म हुआ क्योंकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें People मैगजीन ने जारी कर दी हैं।

PICS: सफेद गाउन के बाद लाल जोड़े में दिखीं प्रियंका
X

प्रियंका-निक की शादी की पहली तस्वीर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब ये इंतजार खत्म हुआ क्योंकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें People मैगजीन ने जारी कर दी हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक हिंदू और क्रिश्चियन लिबास में नजर आ रहे हैं। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है।

एक तरफ प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन वेडिंग के लिए व्हाइट गाउन पहना है, तो दूसरी तरफ निक जोनस ब्लैक सूट में एक दम डैशिंग लग रहे थे।

वहीं हिंदू रिवाज के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने शादी का लाल जोड़ा पहना हुआ था जिसमें वह एक दम अप्सरा लग रही थीं, वहीं निक जोनस ने भी हिंदू रिवाज के अनुसार गोल्डन शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह जबरदस्त लग रहे थे।

बता दें कि पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के इंडियन चैप्टर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के विवाह समारोह में हाथियों और घोड़ों के साथ बारात निकाले जाने की निंदा की है।

प्रियंका और निक हिंदू रीति रिवाजों से रविवार को जोधपुर में विवाह बंधन में बंध गए। इससे पहले शनिवार को उन्होंने इसाई रीति रिवाजों से शादी की थी।

गौरलतब है कि प्रियंका अस्थमा की मरीज हैं और उन्होंने लोगों से दिवाली पर पटाखें नहीं चलाने की अपील की थी। लेकिन उनकी शादी के बाद जमकर हुई आतिशबाजी पर उनकी आलोचना हुई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story